फर्रुखाबाद। महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी नीलम देवी (30) पत्नी पंकज कुमार ने बृहस्पतिवार को घर के कमरे में साड़ी से फंदे पर लटक गई। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और लोहिया अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि नीलम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फौती सूचना मिली है। मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।