फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पिता की संपत्ति वसीयत कराने वाले ताऊ को हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ग्रामीण ने पिता की जमीन की फर्जी वसीयत करवा ली। उसके भतीजे ने ग्रामीणों के साथ थाने में शिकायत की। थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देख ताऊ को हवालात में बंद कर दिया। घबराए ताऊ ने ग्रामीणों और पुलिस के सामने जमीन देने का लिखित समझौता किया। इसके बाद घर जाने दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी गोलू ने पुलिस से लिखित शिकायत की। उसमें कहा कि उसके बाबा राजेश्वर सिंह से तीन संतान हुईं। बड़े ताऊ, उनसे छोटे पिता स्व. जोगेंद्र सिंह और चाचा मुन्ना, जो कई साल से गायब चल रहे हैं। पिता और बाबा की मृत्यु के बाद उसके ताऊ ने बाबा की वसीयत दिखाकर उसकी 16 बीघा जमीन हड़प ली। यही नहीं उसे घर में भी हिस्सा नहीं दे रहे हैं।
गोलू की फरियाद लेकर गांव के 50 लोग थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से शिकायत की। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने मामले को समझा। उन्होंने शिकायतकर्ता के ताऊ को हवालात में बंद कर दिया। काफी देर हवालात में रहने के बाद ताऊ ने ग्रामीणों के सामने भतीजे को जमीन देने की बात कही। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों का लिखित समझौता हुआ।
विज्ञापन

हल्का प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि आरोपी ने गलती स्वीकार कर ली है। समाज के लोगों के साथ भतीजे को जमीन वापस करने का लिखित समझौता पत्र दिया। इसके बाद उसे घर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें