फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाजार करने आई वृद्धा से कुंडल, सामान व नकदी ले गए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बाजार करने आई वृद्धा को टप्पेबाजों ने निशाना बना लिया। महिला से खुले दो रुपये मांगे। उसे बातों में उलझा लिया। दूसरे युवक ने महिला का पर्स व सामान पार कर दिया। पीड़िता ने सामान, सोने के कुंडल व ढाई हजार रुपये पार होने की शिकायत की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर राबी निवासी सरला देवी (60) शुक्रवार शाम कस्बे में बाजार करने आई थी। वह सामान लेकर घर जा रही थी। रेलवे तिराहे के पास युवकों ने सरला को रोका। खुले दो रुपये मांगे। वह एक दुकान के सामने बैठ गई। पर्स निकाल कर रुपये देखने लगीं। युवक ने वृद्धा को बातों में उलझा लिया। जबकि साथी युवक ने महिला का पर्स, सामान पार कर दिया। युवक बिना रुपये लिए ही चले गए।
जब महिला ने सामान गायब देखा तो वह दंग रह गई। उन्होंने आस- पास युवकों की खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। वह परिजनों के साथ थाने पहुंची। घटना के संबंध में तहरीर दी। सरला देवी ने बताया कि उसके पर्स में सोने के कुंडल व ढाई हजार रुपये रखे थे। युवक पर्स, सामान ले गए। प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें