फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: थाने पहुंचे सफाई कर्मी ने दी पत्नी की हत्या करने की सूचना

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस मौके पर पहुंची तो सही सलामत मिली पत्नी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। शराब के नशे में थाने पहुंचे सफाईकर्मी ने पत्नी की हत्या की सूचना देकर शर्ट पर लगा खून दिखाया। पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में थानाध्यक्ष फोर्स के साथ सफाईकर्मी के घर पहुंचे। वहां पत्नी सही सलामत मिली। पुलिस ने सफाईकर्मी को हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला नया गनीपुर निवासी विनोद कुमार नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी है। गुरुवार को नशे में विनोद कुमार थाने पहुंचा। उसकी शर्ट पर खून लगा था। उसने एसओ जेपी शर्मा को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है। सफाईकर्मी की बात सुनकर एसओ के होश उड़ गए। उन्होंने सफाई कर्मी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया। वह फोर्स के साथ उसके घर पहुंचे। पुलिस ने सफाईकर्मी का दरवाजा खुलवाया। पत्नी को सही सलामत पाकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जेपी शर्मा थाने पहुंचे। सफाई कर्मचारी को झूठी सूचना देने पर फटकार लगाई। एसओ ने बताया कि सफाईकर्मी शराब के नशे में थाने आया, और पत्नी की हत्या करने की सूचना देकर हड़कंप मचा दिया। जांच में मामला झूठा पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें