फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सफाईकर्मी ने ब्लाॅक में गाली गलौज कर प्रधान को पीटा

Mon, 24 Jun 2024 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव से स्थानांतरण कराने के विरोध पर सफाईकर्मी ने ब्लाॅक में प्रधान को गाली गलौज कर पीट दिया। सफाईकर्मी मौका देखकर भाग गया। प्रधान के तहरीर देने पर पुलिस ने सफाईकर्मी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरीफपुर छिछनी में तैनात सफाई कर्मी का गांव में काम नहीं करने पर ग्रामीणों से विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रधान पर्वत सिंह को दी। प्रधान ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। ऐसे में सफाईकर्मी का दूसरे गांव में स्थानांतरण कर दिया गया। इसको लेकर सफाईकर्मी रंजिश मानने लगा।
शनिवार को प्रधान पर्वत सिंह ब्लॉक में काम करवाकर कार्यालय से बाहर निकले, तभी सफाईकर्मी ने उनको रोक लिया और गाली गलौज कर मारपीट कर दी। शोर सुनकर कर्मचारी कार्यालय से बाहर आ गए। मौका देखकर सफाईकर्मी वहां से खिसक गया। प्रधान ने सफाईकर्मी के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने की तहरीर दी। पुलिस ने सफाईकर्मी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

एसओ बलराज भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रधान पर्वत सिंह ने बताया कि काम न करने पर सफाईकर्मी की शिकायत कर दी थी। उसका स्थानांतरण कर दिया गया। इसी रंजिश में उसने मारपीट व गालीगलौज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें