मेरापुर थाने में अभिलेख देखते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। असलहे न खुलने पर एसपी ने आरर्मोरर को फटकार लगाई। निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने अभिलेख खंगाले और थाने में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एसपी अशोक कुमार मीणा मंगलवार सुबह मेरापुर थाने पहुंचे। उन्होंने हवालात का निरीक्षण कर थाना परिसर का जायजा लिया।
मालखाने के बाहर रखे असलहे देखे और कारतूसों की गिनती अपने सामने कराई। सिपाहियों को असलहे खोलने के लिए कहा। कुछ असलहे जाम होने से नहीं खुल सके। एसपी ने आरर्मोरर सुनील कुमार शर्मा की फटकार लगाई।
आरर्मोरर ने बताया कि सभी असलहों में ऑयल किया गया। एसपी ने आरर्मोरर से कहा कि इसे क्या असहले खुलने लगते हैं। सभी असलहों को खोलकर सफाई भी जरूरी है।
जो पुर्जे खराब हैं उनको बदला दिया जाए। एसपी ने रजिस्टर नंबर चार, त्योहार रजिस्टर,पुलिस पेेंशनर रजिस्टर, खोया पाया रजिस्टर, एफआर रजिस्टर का अवलोकन कर कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, प्रक्षिक्षु सीओ मंजनी राय, इंस्पेक्टर मिर्जा सदरे आलम बेग, योगेंद्र सोलंकी व एसओ दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।