फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्टेशन के सामने 32 मीटर चौड़ी होगी सड़क, हटेंगी दुकानें

Sat, 27 May 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन होने के बाद भी सुंदरीकरण का काम लटका हुआ है। सरकारी दस्तावेजों में स्टेशन के सामने वाला रोड 32 मीटर चौड़ा है। शीघ्र ही सड़क के च़ौड़ीकरण के लिए प्रशासन कार्रवाई करेगा। इसके लिए सहायक मंडल इंजीनियर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन योजना में चयन के बाद स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। इसके लिए स्टेशन के अंदर जाने और बाहर निकलने के लिए नए गेट बनेंगे। इस नियम का हर हाल में पालन कराया जाएगा। स्टेशन के मुख्य भवन के बाहरी परिसर को नए मॉडल में विकसित किया जाना है। प्लेटफार्म नंबर एक से चार तक एस्केलेटर सीढि़यां बनाने का काम भी होना है। इसके अलावा चार व पांच नंबर प्लेटफार्म के बीच में सभी सुविधाओं से युक्त यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। इसके लिए आरपीएफ थाना, गार्ड के रेस्ट रूम समेत कई कार्यालयों को हटाने की तैयारी है।

सबसे बड़ी दिक्कत मुख्य गेट के सामने की सड़क का कम चौड़ा होना बताया जाता है। इसके लिए सहायक मंडल इंजीनियर फतेहगढ़ लोकेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सड़क से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया था। इसी के बाद सिटी मजिस्ट्रट दीपाली भार्गव ने 18 मई को स्टेशन के बाहर राजस्व टीम के साथ नापजोख कराई। सिटी मजिस्ट्रेट ने राजस्व रिकार्ड को देखा, तो पता चला कि मुख्यमार्ग की चौड़ाई 32 मीटर है। मगर मौके पर 10 मीटर भी नहीं है। यही नहीं स्टेशन के गेटों पर लगी दुकानों को भी हटाया जाना है।
विज्ञापन


नापजोख के बाद सड़क की वास्तविक चौड़ाई पता चलने पर सहायक मंडल इंजीनियर ने जिलाधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका को पत्र लिखकर दुकानों को विस्थापित कराने के लिए सहयोग मांगा है। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि सड़क की नापजोख की गई है। शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें