अमृतपुर। तहसील क्षेत्र अमृतपुर में रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण होने को है। इसके लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार पहुंचकर जगह का निरीक्षण किया है। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर गांव नगला हूसा के पास रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाने की कार्रवाई शुरू हुई है। सांसद रमेश अवस्थी का पैतृक गांव भी नगला हूसा है। प्रधान रामबरन सक्सेना ग्राम समाज की भूमि का प्रतीक्षालय निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया है। (संवाद)