फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अच्छी किस्म के आलू का भाव 20 रुपये क्विंटल और बढ़ा

Tue, 17 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मंडी में सोमवार को अच्छी किस्म का छट्टा आलू 20 रुपये क्विंटल और बढ़ गया। हालांकि रोग ग्रसित कमजोर आलू का भाव 300 से 400 रुपये क्विंटल ही रहा।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज की आलू मंडी में आमदनी में एक हजार पैकेट की गिरावट आई। देर शाम तक चार हजार पैकेट आलू पहुंचा। अच्छी किस्म के छट्टा आलू की कोई भी लाट 600 रुपये क्विंटल से कम नहीं बिकी। बहुत अच्छा छट्टा 321 रुपये पैकेट यानी 642 रुपये क्विंटल बिक गया। जबकि अच्छा गड्ड आलू (छोटा- बड़ा मिला हुआ) का भाव औसतन 520 से 540 रुपये क्विंटल रहा। आढ़ती संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि सभी प्रकार के आलू भाव में कुछ सुधार है। पूर्व अध्यक्ष संजय कमल का कहना है कि बाहर की जिन मंडियों में माल जाता है, वहां भाव में गर्मी अभी भी नहीं आई है। शीतगृह शुरू होने के कारण ही हल्का सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें