फर्रुखाबाद। पुलिस के पहरे में तीन डॉक्टरों के पैनल ने इनामी बदमाश देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम किया। सीओ सिटी पूरे समय पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे।
दोपहर बाद सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह और कई चौकी इंचार्ज पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। करीब दो बजे बदमाश का शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया।
पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ के आदेेश पर डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सुमित शाक्य, डॉ. नीरज का पैनल बनाया गया। सीओ सिटी ने डॉक्टरों के साथ कक्ष में काफी देर तक बातचीत की।
गोली लगने की पूष्टि के लिए शव का लोहिया अस्पताल में एक्सरे कराया गया। इसके बाद वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। बदमाश की मौत गोली लगने के सदमे से होना बताया गया है। गोली घुटने के आर-पार होने की जानकारी भी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को चांदपुर निवासी साले हृदयेश उर्फ वीरू को सौंप दिया गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं पहुंचे थे।