फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेजाब से झुलसे पीड़ित का ही पुलिस ने कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान खाली कराने गए दबंगों ने युवक से मारपीट कर उसके ऊपर तेजाब की बोलल उड़ेल दी। युवक गंभीर रूप से झुलस गया। तिकोना चौकी पुलिस ने शिकायत करने पर पीड़ित का ही शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निहालचंद्र निवासी इरफान ने बुधवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि पुत्र ढाई वर्ष से बीमार चल रहा है। मंगलवार को सास-ससुर बीमार पुत्र को देखने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के तीन दबंग युवक घर में आए और मकान खाली करने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर इन लोगों ने मारपीट कर इरफान के ऊपर तेजाब की बोतल उड़ेल दी।
इरफान गंभीर रूप से झुलस गया। उसी दौरान पहुंचे सास-ससुर ने दबंगों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तिकोना चौकी में शिकायत करने गया। वहां पुलिस ने उसको ही पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसपी ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें