फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत

Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 01, सीएचसी में शव देखकर बिलखते परिजन
विज्ञापन

फोटो- 02, फाइल फोटो-विपिन कुमार शाक्य
-ननिहाल से अपने घर जा रहा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। युवक देर रात अपनी ननिहाल से अपने गांव जा रहा था।
जनपइ एटा में थाना अलीगंज के गांव हरदेवपुर गढ़िया निवासी विनोद कुमार शाक्य का 23 वर्षीय इकलौता पुत्र विपिन कुमार गांव के 45 वर्षीय रामलखन के साथ रविवार को अपनी ननिहाल कायमगंज के मोहल्ला दत्तू नगला में नेकराम के घर आया था। देर रात वह रामलखन के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। अलीगंज रोड पर धर्मकांटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। घायल रामलखन का प्राथमिक उपचार कर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। सूचना पर विपिन के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। उसकी मां नेमा देवी व अन्य परिजन शव देखकर बुरी तरह बिलख रहे थे। विपिन अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें दीक्षा (17) व आंशी (15) हैं। एसआई अमित कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें