फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ के शव की कपड़ों से साढ़ू ने की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कपड़ों से वृद्ध के शव की शिनाख्त उसके साढ़ू ने की है। वृद्ध की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मऊदरवाजा थाने में 21 अक्तूबर को वृद्ध के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जबकि शव 15 अक्तूबर को मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ था।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बख्शी निवासी सुरेंद्र सिंह ने 20 अक्तूबर को तहरीर दी। इसमें बताया कि मैनपुरी थाना किशनी के गांव फिरैंदी निवासी साढ़ू महिपाल (65) तीन वर्ष पहले पत्नी की मौत के बाद से उनके पास ही रहते थे।
17 अक्तूबर को उन्हें मोहल्ले का एक युवक ले गया था। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। सुरेंद्र ने हत्या कर जेवर व नकदी लूटने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को मोहम्मदाबाद से जहानगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित नवोदय विद्यालय के पीछे वृद्ध का शव मिला था। उसके गले में अंगौछा कसा था।
बुधवार को साढ़ू सुरेंद्र ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में शव की शिनाख्त कपड़े देखकर महिपाल के रूप में कर ली। मोहम्मदाबाद कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने बताया कि मामला मऊदरवाजा थाना क्षेत्र का है। वहीं दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें