फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत संकल्प यात्रा निकालकर खोजे जाएंगे जरूरतमंद : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के 500 गांवों का भ्रमण करेगी। सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए जरूरतमंद लोगों का पंजीकरण कर उन्हें आवास, पेयजल आदि सुविधाएं दी जाएंगी। शनिवार को पत्रकारों से रूबरू हुए सांसद मुकेश राजपूत ने यह बात कही।
विज्ञापन

ठंडी सड़क स्थित अपने आवास पर सांसद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव जाएगी। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगी। यात्रा के दौरान ही पेयजल, प्रकाश, आयुष्मान कार्ड, आवास आदि योजनाओं का लाभ देने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अधिकारी मौके पर जाकर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को देंगे। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी को विकसित किए जाने की मांग उन्होंने की थी, जिस पर कार्य भी शुरू हो गया है। छुट्टा पशुओं से हो रहे नुकसान के सवाल पर सांसद ने कहा कि किसान छुट्टा मवेशी आसपास किसी भी स्कूल में बंद कर दें। उसकी सूचना उन्हें या फिर अपने क्षेत्र के अधिकारियों को दें। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने भी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें