फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोन की रिकवरी करने गए मैनेजर से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। लोन की रिकवरी करने पहुंचे बैंक के शाखा प्रबंधक का ग्रामीण से विवाद हो गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक से मारपीट कर दी गई। उन्हें घर पर बंधक बनाने का प्रयास भी किया गया। मैनेजर की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस आरोपी को थाने ले आई। शाखा प्रबंधक ने टीम के साथ थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तिर्वा मोहल्ला गांधी नगर निवासी सागर कुशवाह क्षेत्र के गांव नसरतपुर में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शाखा प्रबंधक पड़ोसी गांव नौगवां निवासी शिवपाल से लोन की रिकवरी करने उसके घर पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने शिवपाल से लोन की किस्त जमा करने की बात कही तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान शिवपाल ने शाखा प्रबंधक से मारपीट शुरू कर दी।
लोगों ने बीच बचाव कर प्रबंधक को बचाया। शाखा प्रबंधक ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस शिवपाल को पकड़कर थाने ले आई। शाखा प्रबंधक ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। सागर ने खुदागंज शाखा प्रबंधक अखलेश कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय से विनोद सोनकर, आर के राठौर के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक सागर का चिकित्सीय परीक्षण कराया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिवपाल ने एक लाख रुपये का लोन जून में लिया था।
विज्ञापन

सागर कुशवाह ने शिवपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है कि आरोपी के घर लोन को रिकवरी करने गया था। आरोपी से किस्त जमा करने का आग्रह किया तो वह मारपीट करने लगा। आरोपी ने घर पर बंधक बनाने की कोशिश की। दोवारा वसूली करने आने पर जान से मारने की धमकी दी। शिवपाल ने जून में लोन लिया था। पुलिस शिवपाल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें