फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से कुंडल लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट में गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। तीन माह पूर्व महिला से कुंडल लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरे के पास से कुंडल भी बरामद हुआ है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कंपिल कस्बा के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी रेनू चार अगस्त को बेटे अंकित के साथ बाइक से दवा लेने कायमगंज आ रहीं थीं।
तभी गांव लखनपुर के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके कान का कुंडल नोच लिया था। रेनू ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
शुक्रवार को पुलिस ने गांव दमदमा से अताईपुर जाने वाले मार्ग से सौरभ निवासी ग्राम ममापुर को पकड़ा। उसने लूट की घटना स्वीकार की।
रेनू ने बरामद कुंडल की पहचान की। साथ ही आरोपी सौरभ ने लूट के अपने साथी का नाम पंकज उर्फ अमन निवासी ग्राम ममापुर बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें