फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दीपों से दिया जाति-पंथ अनेक, सनातन एक का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा किनारे स्थित ऐतिहासिक रामानंद कुटीर टीला आश्रम देव दीपावली पर दीपों की स्वर्णिम आभा से जगमग हुआ तो मां गंगा का आंचल भी दमक गया। इस दौरान जाति-पंथ अनेक, सनातन एक का संदेश दिया।
विज्ञापन



नथुआपुर के पास स्थित रामानंद कुटीर टीला आश्रम पर दोपहर तीन बजे से श्रद्धालु पहुंचने लगे। रामलीला कमेटी पूर्व अध्यक्ष रवि दुबे ने भगवान शिव का अभिषेक कराया। इस दौरान ओम नमः शिवाय के मंत्र गूंजते रहे। पूजन व आरती के बाद आश्रम में 501 दीप जलाए गए। इसके बाद गंगा तट पर भी दीये जगमगाए।
विज्ञापन

कन्हैया हलवाई, रंजन गुप्ता, विश्वास चौरसिया, सोनू गुप्ता, सौरभ, शुभम दुबे, बीटू शर्मा, नीतेश यादव, हरीराम बाबा, गोपाल, राजेश शंखवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें