फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लघुशंका करने गई किशोरी से मजदूर ने की छेड़छाड़

Fri, 09 Jun 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा किनारे बांध बनाने का कार्य कर रहे मजदूर ने लघुशंका करने गई किशोरी को अकेला पाकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के चिल्लाने पर मौके पर परिजन पहुंच गए। पीड़िता को साथ ले जाकर पिता ने आरोपी व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गंगा किनारे बसे गांव को बचाने के लिए बांध बनाए जाने का कार्य चल रहा है। मशीन से गंगा से बालू निकालकर बोरियों में भरकर किनारे लगाया जा रहा। इस काम के लिए बाहर के मजदूर लगे हैं। गंगा किनारे बसे एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री (15) बुधवार सुबह करीब 3 बजे लघुशंका करने के लिए पड़ोसी के घर के पास गई थी। तभी वहां मौजूद बांध बनाने का काम करने वाले मजदूर कल्लू ने किशोरी को अकेला पाकर पकड़ लिया। वह छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के चिल्लाने पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। पुत्री को बचाया।
कल्लू व उसके तीन अज्ञात साथियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोपहर को ग्रामीण पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कल्लू व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें