फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये न देने पर चौकी इंचार्ज ने दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में लोगों से जानकारी करतीं विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विव - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चौकी बनवाने के लिए 5000 रुपये न देने पर दुकानदार र्की दरोगा ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस पर कांशीराम कालोनी के लोगों ने दरोगा का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसओ ने भीड़ को दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की हैवतपुर गढ़िया स्थित कांशीराम कालोनी के पास इसरार रहता है। वह टेंपो में रखकर कालोनी के अंदर परचूनी का सामान बेचता है।
कांशीराम कालोनी चौकी इंचार्ज राजेश चौबे कई दिन से चौकी बनवाने के लिए इसरार से 5000 रुपये मांग रहे थे। बुधवार देर शाम को चौकी इंचार्ज ने इसरार से रुपये मांगे।
इसरार ने रुपये देने में इन्कार कर दिया। इस पर गुस्साए चौकी इंचार्ज ने इसरार की लात घूसों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर कालोनी के लोग एकत्र हो गए।
कालोनी के लोगों ने चौकी इंचार्ज को घेर लिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ आमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कालोनी के लोगों को समझाया और चौकी इंचार्ज के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देकर हटवाने का अश्वासन दिया। इस पर कालोनी के लोग मांन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें