फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से तीन लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इससे घरेलू सामान, नकदी व जेवर जल गए। सूचना के 40 मिनट बाद दमकल पहुंची तब कहीं आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ निवासी रामकिशन राजपूत कुछ वर्षों से गांव प्रहलादपुर व संतोषपुर गांव के बीच में सड़क किनारे झोपड़ी डालकर परिवार सहित रहते हैं।
रामकिशन बुधवार सुबह खेत पर काम करने चले गए। पत्नी जया देवी चूल्हे पर खाना बना रही थी, तभी चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। राहगीरों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से 20 हजार की नकदी, सोने की चेन, एक जोड़ी कुंडल, चार अंगूठी, पायल, घरेलू सामान, कपड़े व गेहूं के सात बोरे जलकर खाक हो गए।
जया ने बताया कि बेटे की शादी में मिला सामान भी जल गया। रामकिशन राजपूत ने बताया कि तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रधान सुधीर राजपूत मौके पर पहुंचे और लेखपाल को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें