फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से परेशान होकर पति ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पांच माह पूर्व युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में युवक की मां ने बहू सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियापुर व हाल निवासी मोहल्ला पटवन गली निवासी अंशु यादव ने 14 मई 2024 को पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मां सदासुखी ने पत्नी नेहा यादव, दीपेंद्र यादव, अरविंद यादव, शिवानी यादव, सोनू कश्यप उर्फ मंथन कश्यप निवासीगण ग्वालटोली फतेहगढ़ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
कहा कि अंशु की शादी 10 साल पहले ग्वालटोली फतेहगढ़ निवासी नेहा यादव से हुई थी। नेहा के चाल-चलन अच्छे न होने पर उसकी शिकायत अंशु ने नेहा के मायके वालों से की थी। इस पर वह मायके चली गई। नेहा अंशु को लगातार प्रताड़ित करती रही। इससे परेशान होकर अंशु ने आत्महत्या कर ली।ù
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें