संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रूखाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय अलेपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के आदेश दिए। प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत के अलावा बच्चों से स्कूल में मौरंग भराए जाने का वीडियो भी वायरल होने पर कार्रवाई की गई।
खंड शिक्षाधिकारी शमसाबाद की रिपोर्ट पर बीएसए ने विगत 28 जुलाई को विद्यालय की स्थलीय जांच कराइ्र। जांच कराई। जांच में दोपहर 12 बजे तक बच्चों की रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगी पाई गई। एडीएम पंजिका भी अधूरी थी। 179 बच्चों के सापेक्ष महज 62 बच्चे ही स्कूल में मौजूद थे। स्कूल प्रेरक बनाने के संबंध में जानकारी करने पर स्टॉफ कम होने की बात कही गई। स्कूल में निर्माण कार्य होने के दौरान बच्चों से मौरंग ढुलवाई गई।
इसका प्रमाण वीडियो से मिलने के बाद बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के आदेश दिए। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षाअधिकारी कायमगंज को नामित किया।
-