शमसाबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला मीना दरवाजा निवासी मुकेश कुमार की दो बेटियां दीक्षा (6) और एजेंन (7) घर से खाली बोतल लेकर पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी लेने आई थीं। दोपहर करीब दो बजे तेज धूप से दीक्षा फ्रीजर के पास चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। अस्पताल कर्मचारियों ने इमरजेंसी कक्ष में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को होश आ गया। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए। फार्मासिस्ट विजय कुमार के अनुसार बालिका को तेज गर्मी के कारण चक्कर आया था।