फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेमी संग गई युवती शादी रचाकर कोतवाली पहुंची, फिर हुआ ये सब

Tue, 06 Jun 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज में एक सप्ताह पूर्व अपनी ननिहाल से प्रेमी संग गई युवती मंदिर में शादी रचाकर कोतवाली पहुंची। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में अलीगंज निवासी युवती (18) अपनी मां की मौत के बाद बचपन से रह रही थी।

23 मई को पड़ोसी गांव का सचिन कुमार अपने एक रिश्तेदार की मदद से उसे लेकर फरार हो गया। युवती के मामा ने सचिन निवासी ग्राम सैदपुर व उसके रिश्तेदार खुशीराम निवासी इंदौर, एम पी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार को युवती खुद ही कोतवाली पहुंच गई। युवती ने कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी राजीव सिंह से कहा कि उसने अपनी मर्जी से वृंदावन मंदिर में शादी रचा ली है। वह बालिग है। अपनी मर्जी की मालिक है। पुलिस से उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें