कमालगंज। थाना क्षेत्र के महरुपुर राबी निवासी रीमा ने कादरीगेट के मोहल्ला लकूला निवासी शानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कि मंगलवार सुबह करीब दस बजे उसकी पुत्री रिया खेत से शौच करके वापस घर आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी ने पुत्री को रोका और शादी करने का दबाव बनाने लगा। पुत्री ने मना किया तो आरोपी ने गाली गलौज व मारपीट कर दी। आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे पुत्री के हाथ में चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। गांव में ही शानू की रिश्तेदारी है। (संवाद)