फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में शादी कर थाने पहुंची युवती, बोली बालिग हैं हम

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के एक मोहल्ले से पांच दिन पूर्व प्रेमी संग गई युवती मंदिर में शादी कर गुरुवार सुबह खुद ही कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से बोली वह बालिग है। उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

28 अक्टूबर को नगर के एक मोहल्ले की युवती घर से लापता हो गई थी। युवती के पिता ने पड़ोस के मोहल्ले के युवक शिवम गुप्ता व उसके चाचा राजन गुप्ता आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दूसरे दिन युवती के पिता ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। इस पर युवती की मां ने राजन गुप्ता व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें कहा गया कि राजन आदि लोगों ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी इससे पति ने जहर खा लिया। गुरुवार सुबह युवती खुद ही थाने पहुंच गई और पुलिस से कहा कि वह इंटर पास है और शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से शिवम गुप्ता के साथ गई थी और 29 अक्तूबर पांचाल घाट मंदिर में उसने शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें