फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पटलों पर तैनात चालक हटाए, गार्ड के भरोसे पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली के त्योहार पर एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने आंख, हृदय आदि रोगों से ग्रसित अक्षम की प्रक्रियाधीन नियमित सात चालकों को विभिन्न पटलों से हटा दिया। इन्हें बसें चलाने के आदेश दिए। इसके बाद बस अड्डा का पूछताछ घर निजी गार्डों के हवाले रहा।
विज्ञापन

सही जानकारी न दे पाने पर यात्रियों से नोकझोंक होती रही। आदेश के बाद एक भी चालक ड्यूटी पर नहीं आया। इससे दिक्कतों बढ़ गई हैं। अभी तक किसी को भी खाली पटलों पर तैनात नहीं किया गया है।
रोडवेज डिपो में तैनात नियमित चालक आमोद कुमार, एसके शुक्ला, सुरजन गंगवार, उमेश कुमार व प्रदीप चतुर्वेदी अलग-अलग रोगों से ग्रसित हैं। इन चालकों की अक्षम होने की पत्रावली निगम स्तर पर विचाराधीन है। सीएमओ ने इन सभी को भारी काम करने में अक्षम माना है। इसी के चलते सेवानिवृत्त एआरएम आरसी यादव ने क्षेत्रीय प्रबंधक से दूरभाष वार्ता के क्रम में इन्हें अलग-अलग पटलों पर तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

आमोद कुमार कायमगंज बस अड्डा, श्रीकृष्ण शुक्ल पार्किंग व्यवस्था, सुरजन गंगवार और उमेश कुमार को पूछताछ तथा प्रदीप चतुर्वेदी को दुर्घटना पटल की जिम्मेदारी दी थी। चालक गणेश, जुबैर, सोमेद्र व भूदेव कार्यशाला में डग ड्यूटी कर रहे थे।
एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने मंगलवार को आदेश जारी कर अलग-अलग पटल पर लगे पांच और डग ड्यूटी में से दो चालकों को रोड पर भेजने के आदेश जारी कर दिए। आदेश होने के बाद एक भी चालक ड्यूटी पर नहीं आया। लिहाजा मंगलवार रात से ही बस अड्डा का पूछताछ घर लावारिस बना रहा।
बुधवार दिन में कुछ देर के लिए निजी गार्ड सीट पर जमे रहे। होली के चलते यात्रियों की भीड़ को सही जानकारी न दे पाने पर नोकझोंक भी होती रही। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-
लावारिस हुआ कायमगंज का बस अड्डा
कायमगंज बस अड्डा की व्यवस्थाओं और यात्रियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए अक्षम चालक की लाइन में लगे आमोद कुमार को तैनात किया गया था। एआरएम के हटाने के आदेश के चलते बस अड्डा भी लावारिस हो गया है। अब वहां किसी भी वक्त यात्री को सुविधा नहीं मिल सकेगी।

- आरएम के आदेश के अनुपालन में हटाया गया है। नियमों के अनुरूप चालकों से अन्य काम नहीं लिया जा सकता। जो पटल खाली हुए हैं, उन पर शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों को दिक्कतें नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

-अरविंद कुमार मिश्र, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें