फोटो-28 लोहिया अस्पताल में बीमार बच्चों से जानकारी करते जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी। संवा
कमालगंज। कृमि नियंत्रण की दवाई (एल्बेंडाजॉल) खाने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने से जिले के अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना पर सबसे पहले सीएमओ डाॅ. अवनीन्द्र कुमार सीएचसी पहुंचे। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सीएमओ को कॉल कर स्थिति की जानकारी की। इसके बाद डीएम ने सीएमओ के फोन से वीडियो कॉल के माध्यम से बच्चों से हाल जाने। जिलाधिकारी ने बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए। (संवाद)