संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। सीने में दर्द उठने के बाद पैगूपुर ग्राम पंचायत के प्रधान की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पड़ोस के गांव के चिकित्सक को बुलाया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रधान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना क्षेत्र के पैगूपुर निवासी महेश चंद्र (55) ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। शनिवार रात प्रधान महेश के सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पड़ोस के एक गांव निवासी चिकित्सक को बुलाया तो उन्होंने प्रधान को मृत घोषित कर दिया।
रविवार सुबह प्रधान के परिवार के कुछ लोगों ने घटना को संदिग्ध बताया। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खुदागंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने पहुंचकर पूछताछ की। बताया गया कि प्रधान चार भाई हैं। महेश की शादी नहीं हुई है। वह भाई की पुत्री का पालन पोषण कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हार्ट अटैक से प्रधान की मौत हुई है। (संवाद)