फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, परिजन बोले- नहीं था कोई विवाद, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 02 Aug 2023 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

गांव के पूर्व प्रधान रमेश यादव ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद होने की जानकारी नहीं थी। मां का बीमारी से निधन हो चुका है और अब पिता भी बीमार हैं। आशंका है कि इसी से परेशान होकर सुमित ने आत्महत्या कर ली। सुमित तीन भाइयों में बीच का था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में बीमार पिता को दिल्ली से देखने आए एक युवक की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। परिवार के लोग किसी तरह की अनबन होने से भी इन्कार कर रहे हैं। मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी सुमित यादव (26) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।

विज्ञापन

उसके पिता रामलड़़ैते के बीमार होने की सूचना पर बह कुछ दिन पहले ही उन्हें देखने घर आया। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह घर से बिना बताए ही निकल गया। काफी देर तक घर नहीं लौटा। गांव में ही स्थित सब्जी मंडी के पास रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। गांव के पूर्व प्रधान रमेश यादव ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद होने की जानकारी नहीं थी। मां का बीमारी से निधन हो चुका है और अब पिता भी बीमार हैं। आशंका है कि इसी से परेशान होकर सुमित ने आत्महत्या कर ली। सुमित तीन भाइयों में बीच का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें