फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाग 10 फीट लंबा अजगर देख लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। आम के बाग में सड़क किनारे 10 फीट लंबा अजगर देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर यूपी-112 पुलिस व वन विभाग की टीम ने पहुंचकर अजगर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर के मजरा अलाउद्दीनपुर में गुरुवार दोपहर एक राहगीर ने गुजरते समय सड़क किनारे आम के बाग में एक अजगर को देखा। उसने इसकी जानकारी ग्रामीण को दी। इस पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी
गई। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को अजगर के पास से हटाया। जानकारी पर टीम के साथ पहुंचे वन दरोगा राहुल कुमार ने अजगर को पकड़कर उधरनपुर में स्थित काली नदी के पास छोड़ दिया। दरोगा ने बताया कि अजगर का वजन करीब 40 किलो व लंबाई 10 फीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें