फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 06 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
स्टाफ नर्स आराधना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बच्ची को बेचने के मामले में नवजात की मौसी ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं दूसरी तरफ प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि देर रात तक बच्ची वापस आ जाएगी और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। थाना जहानगंज के गांव मधवापुर के रहने वाले इसरार की पत्नी तबस्सुम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में 26 फरवरी को भर्ती किया गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में तबस्सुम की बहन शहनाज पुत्री इसरार निवासी कंधरापुर ने थाना कमालगंज में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि 27 फरवरी को उसकी बहन ने बच्ची को जन्म दिया। वहां मौजूद स्टाफ नर्स आराधना, आशा वीना कटियार, दाई कन्या और राधा ने उसे बताया कि मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ था। मेरी बुआ शहनू और असद खां निवासी नगला दाऊद ने जब वहां आकर देखा तो रजिस्टर पर बच्ची पैदा होने का जिक्र मिला।

उसने कहा कि उसकी बहन की बेटी को बेच दिया गया है। इस संबंध में जब स्टाफ नर्स आराधना से बातचीत की गई तो उसने बताया कि तबस्सुम का कहना था कि उसके चार बेटियां हैं। पांचवीं बेटी का पालन-पोषण वह नहीं कर पाएगी। उसे लगा कि कहीं इस बच्ची के साथ अनर्थ न हो जाए। इसलिए उसने उस बच्ची को लेकर अपनी रिश्तेदारी में भेज दिया और उसकी गरीबी को देखते हुए 4300 रुपये दे दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मानसिंह वर्मा का कहना है कि देर रात तक बच्ची कमालगंज पहुंच जाएगी और उसके परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी। थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें