फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश से चरमराई शहर की बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सुबह हुई बरसात के चलते शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ में कई मोहल्लों में तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली व्यवस्था ठीक होने का दावा किया।
विज्ञापन


मंगलवार भोर तेज हवा के साथ बारिश होने से डिवीजन फीडर सुबह 6:30 बजे और फतेहगढ़ फीडर 6:45 बजे बंद हो गया। इसके चलते दुर्गा कालोनी, भोलेपुर, जिला जेल समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इसके साथ ही शहर के कोल्ड फीडर से जुड़े राजीव गांधी नगर, रेलवे रोड समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। बिजली न आने के चलते लोगों को पानी के संकट से गुजरना पड़ा। कई लोग तो चूल्हे पर पानी गर्म करते दिखाई दिए।
डिवीजन फीडर सुबह 10:30 बजे और फतेहगढ़ फीडर सुबह करीब 10:40 बजे चालू किए जा सके। बिजली न आने से इन फीडरों से जुड़े मोहल्ले के लोग पानी भरने के लिए हैंडपंपों पर नजर आए। शहर में रुक-रुक कर बिजली की आंखमिचौली होती रही। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि बारिश होने से बिजली व्यवस्था में ज्यादा कोई फर्क नहीं पड़ा। न्यायालय को जाने वाली लाइन में सुबह दस बजे जरूर कुछ कमी आई, जिससे लगभग दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें