फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: केंद्रीय टीम को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में मिली लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की हकीकत देखी। नीबकराेरी में अभियान की पोल खुल गई। अधिकांश लोगों को दवाई नहीं खिलाई गई थी। इस पर टीम ने आशा व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 31 अगस्त तक 22 लाख लोगों को दवाई खिलाने का लक्ष्य है। अभियान की हकीकत देखने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की तीन सदस्यीय टीम यहां पहुंची। इसमें डॉ.अभिमन्यु सिन्हा, डॉ. शाग्री नेगी और पार्थ संस्था से डॉ.शोएब अनवर ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नीबकरोरी व पिपरगांव का भ्रमण कर घर-घर जाकर जानकारी ली। हालांकि घरों में दवाई रखी नहीं मिली।
विज्ञापन

नीबकरोरी में अधिकांश लोगों ने फाइलेरिया की दवाई नहीं खाई थी। तो कुछ ने अधूरी दवा ही खाई। इस पर टीम ने ग्रामीणों को समझाकर दवाई खिलाने का प्रयास किया। वहीं अभियान में लगी टीम की आशा व एएनएम की लापरवाही भी खुलकर सामने आई। दो दिन में लक्ष्य के सापेक्ष लोगों को दवाई न खिलाये जाने पर आशा व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में किसी को फाइलेरिया रोधी दवा बांटी न जाए और दवा खिलाने के बाद अंगुली पर निशान लगाया जाए।
विज्ञापन

प्रतिरोधी परिवारों की सूची बनाकर ग्राम विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत को देकर सभी लोगों को दवा का सेवन कराने का सत्यापन कराया जाए। टीम के अधिकारियों ने सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार से बात कर आशा व एएनएम की लापरवाही के संबंध में अवगत कराया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ.गौरव यादव, एसीएमओ डॉ. यूसी वर्मा, मलेरिया इंस्पेक्टर नरजीत कटियार, अजय टैगोर, डॉ.नित्यानंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें