फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दबंगों ने ट्रैक्टर से तंबाकू की फसल जोती

Sun, 19 Mar 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। दबंगों ने ट्रैक्टर से तंबाकू की फसल जोत डाली और खेत पर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन दबंगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अंजू गुप्ता का कंपिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर कटरी गांव में खेत है। खेत में तंबाकू की फसल लगी थी। गांव के दबंग लोगों ने ट्रैक्टर से तंबाकू की फसल जोत डाली। जानकारी मिलने पर अंजू का पुत्र मौके पर पहुंचा और विरोध जताया। दबंगों ने पुत्र के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अंजू ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके से तीन दबंगों को हिरासत में ले लिया। एसओ आरएन सिंह ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें