कंपिल। दबंगों ने घर का पानी निकलने वाली नाली को बंद कर दिया। घरों में भरा बरसात का पानी निकलने नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव त्यौरखास निवासी बृजनंदन ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि बरसात का पानी उसके घर में भर गया है। पड़ोस में रहने वाले तीन युवक दबंग हैं। उन्होंने नाली बंद कर दी है। नाल खोलने का प्रयास करने पर युवकों ने गाली-गलौज किया।
दोबारा प्रयास करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर नाली खुलवाने व गाली-गलौज की शिकायत पुलिस से की। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि मामला उनके विभाग में नहीं आता है, वह जिलाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।