फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, दूल्हा पहुंचा थाने

Wed, 17 May 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई में दूल्हा धूमधाम से बारात लेकर आया, मगर सात फेरे लेने से पहले दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस के दखल के बाद भी बिना दुल्हन के बरात लौट गई। फर्रुखाबाद ज़िले के कंपिल निवासी युवक की शादी लोनार थाने के एक गांव के ग्रामीण की बेटी के साथ तय थी। मंगलवार को धूमधाम से बारात पहुंची, द्वारचार हुआ। उसके बाद बाकी रस्मों की तैयारी हो रही थी। उसी बीच दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


दूल्हे के पिता ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो अगले दिन मंगलवार को दूल्हा थाने पहुंच गया। वहीं दोनों ने अपनी-अपनी बात रखी। दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है। उसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी राह पकड़ ली। इस मामले की इलाके में काफी चक-चक मची हुई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों सुलह समझौता कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें