फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर से दुल्हन ब्याहने आया

Mon, 19 Feb 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
helicopter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ग्राम सभा महमदपुर कामराज में दूल्हा हेलीकाप्टर से दुल्हन को ब्याहने आया। दूल्हे के पिता आगरा के कारोबारी बताए जा रहे हैं। इस दौरान उड़न खटोला देखने को ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। गांव निवासी अहिबरन सिंह ने बेटी नीरज कुमारी की शादी आगरा के कारोबारी हरिनंदन सिंह यादव के पुत्र अनुज कुमार के साथ तय हुई है। कारोबारी मूलरूप से राजेंद्रनगर भूड़नगरिया मोहम्मदाबाद के निवासी हैं। देर शाम अहिबरन के खेत में जब हेलीकॉप्टर उतरा तो ग्रामीण समझे कि कोई नेता आया है। जब उन्हें पता चला कि अहिबरन का दामाद है तो वह दंग रह गए। अहिबरन सिंह ने दूल्हे और उसके परिजनों की अगवानी की। बताया गया कि हेलीकाप्टर किराये पर मंगवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें