फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर स्अेशन से सवारियां लेकर जा रहे टेंपो में आग लग गई। इससे बैठी सवारियां कूद कर भाग गईं।
मंगलवार भोर में गंगा स्नान करने के लिए मैनपुरी से श्रद्धालु पहंचे। उन्होंने एक टेंपो को पांचाल घाट जाने के लिए तय किया। टेंपो रेलवे स्टेशन से चलकर लालगेट पर आया ही था। कि उसमें से चिन्गारी उठने लगी। जब तक चालक ने टेंपो को रोका तब तक चिन्गारी ने आग का रूप धारण कर लिया।
चालक सहित सभी सवारियां टेंपो से कूदकर बाहर निकल गई। मौजूद लोगों ने पास के हैंडपंप और होटल से पानी लाकर आग बुझाई। सवारियां गंगा स्नान करने के लिए दूसरे टेंपो से चलीं गई। चालक रवीश ने बताया कि टेंपो में आग लगने से करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।