फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तेज धूप से चढ़ा पारा, गर्मी में बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तापमान बढ़ने से गुरुवार को भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को तो चटक धूप से घरों से निकलना दूभर हो गया। हालांकि रात में गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से हीतेज तपिश से लोगों का हाल बुरा हो गया। सुबह करीब नौ बजे धूप इतनी तेज थी कि घर से निकलने की लोग हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। हालांकि कामकाजी लोगों को मजबूरी में घरों से निकलना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान से बरस रही आग से लोगों का निकलना दूभर हो गया। जो लोग निकले भी वह लोग या तो छाता लेकर या फिर सिर पर अंगौछा व टोपी आदि पहने थे। दिन में हवा की रफ्तार कम होने से उमस भी बनी रही, जिससे लोगों का पसीने में बुरा हाल रहा। दोपहर के समय बाजार से लेकर सड़कों पर आवाजाही कम रहने से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। हालांकि शाम को हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें