फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का अरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। किशोर की संदिग्ध हालात में सोमवार को मौत हो गई। किशोर की सगी मां ने उसकी सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर सानी निवासी अतुल कुमार की शादी 2008 में गांव कुइयांधीर निवासी कविता से हुई थी।
पति से विवाद के चलते वर्ष 2012 से वह अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। उसका बेटा दक्ष दादी कृष्णा देवी के पास रहता था।
2021 में अतुल ने दूसरी शादी कर ली। उस पत्नी से एक बेटी है। पिछले कुछ समय से दक्ष (12) बीमार था। उसकी दादी चार दिन पूर्व दिल्ली छोटे बेटे के पास चली गई थीं।
इस बीच सोमवार को दक्ष की मौत हो गई। इसकी जानकारी दक्ष की मां कविता व दादी कृष्णा देवी को दी गई। कविता ने सोमवार शाम को मौके पर पहुंच कर अपनी सौतन पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अतुल कहना है कि दक्ष बचपन से बीमार चल रहा था। उसकी बीमारी से ही मौत हो हुई है। लगाया गया आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें