फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झोलाछाप के इलाज से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। झोलाछाप के इलाज से किशोर की मौत हो गई। चौकीदार पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्लीनिक में ताला डलवा दिया। एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ऊगरापुर निवासी चौकीदार राम आसरे कठेरिया के पुत्र शिवा (16) ने शनिवार दोपहर को स्नान किया। इसके बाद शिवा को चक्कर आया। वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन शिवा को गांव जरारी के एक झोलाछाप के क्लीनिक पर लेकर गए।
झोलाछाप ने शिवा को सही करने का भरोसा देकर इलाज शुरू किया। रात 10 बजे तक झोलाछाप ने शिवा को 15 से अधिक ग्लूकोज की बोतल चढ़ा दी। शिवा की हालत बिगड़ने पर झोलाछाप ने उसको कहीं और दिखाने की बात कहकर भगा दिया।
विज्ञापन

रात 11 बजे शिवा की मौत हो गई। चौकीदार राम आसरे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्लीनिक में ताला डलवा दिया। एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। झोलाछाप पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग गया।
रविवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया। एसओ राजेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के तहरीर देने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें