फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रेन के सामने लेटकर किशोर ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। रेलवे स्टेशन के पास एक किशोर ने लखनऊ- बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के सामने लेटकर जान दे दी। किशोर का शव दो हिस्सों में बट गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान हो गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह कायमगंज स्टेशन से लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही चली एक किशोर ट्रेन की ओर दौड़ता हुआ आया। प्रत्यक्षदर्शी भी उसे भागता देख हैरान रह गए। वहां खड़े एक सिपाही ने आवाज देकर उसे रोकने का प्रयास किया। किशोर ट्रेन के आगे पटरी पर लेट गया। चालक जब तक ब्रेक लगाता, तब तक इंजन उसके ऊपर से गुजर गया। बाद में ट्रेन रुक गई। ट्रेन करीब 11 मिनट रुकी रही, इसके बाद रवाना हुई।
किशोर का शव दो हिस्सों में बट गया। जीआरपी मौके पर पहुंची। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसकी दोनों कलाइयों पर एलके गुदा था। कुछ देर बाद परिजन उसकी तलाश में जीआरपी चौकी पहुंचे। पिता बदन सिंह ने मृतक का नाम ललित कुमार (16) बताया। उन्होंने बताया कि ललित मानसिक तौर पर ठीक नहीं था। कई दिनों से उसके दिमाग में तनाव था। ललित के दो भाई हैं। गरीब परिवार है। पिता व अन्य लोग मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें