फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बहन के साथ बाजार करने निकली किशोरी ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। परिजन आत्महत्या के कारण से अंजान है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फकरपुर निवासी उदय पाल राजस्थान में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बरसात के चलते वह काफी समय से गांव में आए हुए हैं। सोमवार को पुत्री काजल (16) छोटी बहन कोमल के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली। उसने मां मीरा देवी को बताया कि बाजार के बाद वह नानी को भी बुला लाएगी।
गंगा सोता पुलिया के पास काजल ने बहन कोमल से कहा कि वह पुलिया के पीछे शौच करने जा रही है। कोमल को वहीं बैठने के लिए कहा। काजल पुलिया के पीछे गई और एक पेड़ पर चढ़कर दुपट्टे से फंदा लगाने लगी। देर होने पर कोमल पीछे गई तो काजल फंदा गले में डाल रही थी। कोमल के रोकने व शोर मचाने पर भी काजल फंदे पर झूल गई। आस पास कोई ग्रामीण नहीं था।
विज्ञापन

कोमल भागकर घर गई और परिजनों को जानकारी दी। पिता उदयपाल, मीरा देवी, भाई नन्हूं, अभिषेक, बहन पूनम, नन्ही मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसओ मीनेश पचौरी व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को फंदे से उतारा। उदयपाल बेटी के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मीनेश पचौरी ने बताया किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें