फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रामगंगा में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेेपुर। भैंस की पूंछ पकड़कर रामगंगा नदी पार कर रहा किशोर नदी में डूब गया। साथ के युवकों ने उसको बाहर निकाला। युवक उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को हर्ष (13) पुत्र राजीव वर्मा निवासी इमादपुर पमारान गांव के सुखेंद्र, तारा सहित अन्य युवकों के साथ भैंस चराकर वापस आ रहा था। रामगंगा पार करते समय युवक ने भैंस की पूंछ पकड़ ली। पूंछ हाथ से छूट जाने से युवक डूब गया। साथ में गए युवकों ने बाहर निकाला। युवक उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर ले गए। जहां डॉक्टर अमित वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए। परिजनों के अनुसार घर पहुंचने पर हर्ष के मुंह से पानी निकला। जिस पर हर्ष को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉ अमित वर्मा ने बताया कि हर्ष के पेट, फेफड़ों में पानी भरा हुआ है। हिलने के कारण वहीं मुंह से निकला होगा। हर्ष की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें