फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को टीम का चयन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन की ओर से आठ से दस अगस्त तक आगरा में अंडर-23 महिला व पुरुष यूपी स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिला कुश्ती टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का चयन पांच अगस्त को स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में होना तय किया गया है। फर्रुखाबाद कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पल्लव सोमवंशी ने कहा कि पांच अगस्त को कुश्ती टीम में शामिल होने के लिए अंडर-23 महिला व पुरुष कुश्ती खिलाड़ी स्टेडियम आएं। खिलाड़ी चिकित्सा प्रमाण पत्र के साथ ही माता-पिता का लिखित अनुमति पत्र भी लाएं। सायं चार बजे कुश्ती टीम का चयन होगा। उन्होंने कहा कि कुश्ती खिलाड़ी अरुण यादव से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें