फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षकों ने मूल्यांकन बहिष्कार कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने अटेवा के सहयोग से शनिवार को मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। जिला विद्यालय के निर्देश पर जीजीआईसी और जीआईसी फतेहगढ़ में मूल्यांकन दोबारा शुरू कर दिया गया। मगर रस्तोगी इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन नहीं किया।
विज्ञापन


प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट), राजकीय शिक्षक संघ व अटेवा ने संयुक्त रूप से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। जीआईसी और जीजीआईसी में माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री सत्येंद्र सिंह, राजकीय शिक्षक संघ की प्रदेश संयुक्त मंत्री गुलशन जहां व राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया गया।
जानकारी पर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मूल्यांकन कार्य शुरू करने की बात कही। इस पर दोपहर करीब 12 बजे मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया। वहीं रस्तोगी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर दोपहर करीब 12 बजे माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे पहुंचे। मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए कॉपियों जंचवाना बंद करवा दीं। प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने पहुंचकर काॅपियों का मूल्यांकन शुरू करवाने को कहा। लेकिन जिलाध्यक्ष नहीं माने। सूचना मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक भी केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने मूल्यांकन शुरू कराने को कहा। जिलाध्यक्ष ने मूल्यांकन कार्य करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कुछ देर के लिए ही शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया था। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर रस्तोगी इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए कॉपियां जांचना बंद करवा दी गईं। इस अवसर पर जिला मंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी, प्रधानाचार्य परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह, रजनीश शिवा, संदीप कुमार चतुर्वेदी, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, शैलेश दुबे, संजीव चौहान, सुधाकर चतुर्वेदी और शिवओम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें