फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धक्का लगने से भिड़ीं शिक्षिकाएं, पुलिस ने कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। प्राथमिक विद्यालय में धक्का लगने से कुर्सी पर बैठी शिक्षिका को चोट लग गई। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों शिक्षिकाओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग विद्यालय पहुंच गए। पुलिस व एआरपी के समझाने पर दोनों शांत हुई।
विज्ञापन

कस्बा के निकटवर्ती गांव महरुपुर राबी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक शिक्षिका बरामदे में कुर्सी पर बैठ बच्चों को पढ़ा रही थी। कक्ष से निकलने के दौरान दूसरी सहायक अध्यापिका का कुर्सी पर बैठी शिक्षिका को धक्का लग गया। धक्का लगने से कुर्सी पर बैठी शिक्षिका का सिर मेज में लग गया। इस बात को लेकर दोनों शिक्षिकाओं के बीच कहासुनी होने लगी। प्रधानाध्यापिका ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। शिक्षिकाओं के तेज आवाज में चिल्लाने पर वहां भीड़ लग गई।
विवाद की जानकारी पर दोनों शिक्षिकाओं के परिजन भी विद्यालय पहुंच गए। एआरपी फूल सिंह व पुलिस ने पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों शिक्षिकाओं के बीच लिखित समझौता कराया गया। दोपहर को बीईओ सुरेश चंद्र ने पहुंच शिक्षिकाओं को समझाया। विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें