फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तमिलनाडु की कंपनी बनाएगी बस चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बस अड्डे पर जल्द ही बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनेगा, ताकि यहां से इलेक्टि्रक बसों का संचालन हो सके। शिव मंदिर के पीछे खाली स्थान को इसके लिए चिह्नित किया है। यह काम तमिलनाडु की कंपनी कराएगी। सोमवार को कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने चयनित स्थान को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम मार्च 2025 से पहले बड़ी संख्या में इलेक्टि्रक बसें चलाने की तैयारी में है। प्रथम चरण में आगरा, नोएडा, कानपुर, शिकोहाबाद, बरेली, अलीगढ़ फिरोजाबाद जैसे महानगरों के लिए बसें यहां से मिलेंगी। लिहाजा उनके लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जाना है।
एआरएम ने इसका 27 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा था। अब यह काम तमिलनाडु के चेन्नई की कंपनी को दिया गया है। इसी के चलते कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर राजेश कुमार और मयंक ने बस अड्डा पहुंचकर स्थान का चयन किया।
विज्ञापन

कंपनी के दोनों ही जिम्मेदारों ने एआरएम राजेश कुमार, सीनियर फोरमैन सक्षम और बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र सिंह के साथ परिसर का निरीक्षण किया। बाद में शिव मंदिर और आरओ प्लांट के बीच में खाली जमीन में चार्जिंग मशीनें लगाने और खुले में बसें खड़ी होने के समुचित स्थान को अंतिम रूप दिया। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। कई बस अड्डा पर काम होना है। लिहाजा अगले माह तक चार्जिंग स्टेशन बन जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें