फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेलिब्रिटी मीट में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Mon, 19 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वाईजेकेवीएस क्लब ने सेलिब्रिटी मीट का आयोजन कर जिले भर में अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। अतिथि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि जिले में शानदार प्रतिभाएं हैं। इन्होंने जिले का नाम दूर-सुदूर रोशन किया है।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सेलिब्रिटी मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का आगाज यशश्वी दीक्षित के कथक नृत्य एवं उन्नति गुप्ता ने पैड पर देशभक्ति धुन बजाकर किया। जिले की प्रतिभाओं का एक-दूसरे से परिचय कराया गया। मुख्य अतिथि के अलावा भारत विकास परिषद अध्यक्ष आलोक गुप्ता, संरक्षक कन्हैया लाल जैन, अतुल रस्तोगी, अंकुर गुप्ता, अजीत वर्मा, पवन वर्मा, रजत अग्रवाल, राघव मिश्रा, गौरव गुप्ता ने कला, साहित्य, रंगमंच, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, स्केच आर्ट, मॉडलिंग, नृत्य, खेलकूद, बॉक्सिंग, क्रिकेट, लेखन, काव्य, गीत संगीत आदि में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया।
आयोजक संजीव बाथम ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ी मेहनत और लगन से जिले को गौरव प्रदान करने वाली प्रतिभाओं को सामने लाना है। ऐसे कार्यक्रमों से अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन

सम्मान पाने वालों में राष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच संजीव कटियार, ताइक्वांडो कोच अजय कुमार, मार्शल आर्ट कोच मनीष वर्मा, भोजपुरी अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी चंदन कुमार, ताइक्वांडो गोल्ड मेडिलिस्ट निकेता दुबे, कशिश, मुस्कान राजपूत, भव्या बाजपेई, प्रज्ञा यादव, गंगा दूत सचिन शर्मा, मॉडल अनुराग कनौजिया, आकाश चौधरी, शिव प्रताप, आतिश राय साध समेत नए स्टार्ट अप पंजाबी चाप, चायपंती, फील फर्रुखाबादी, ठिकाना ए भुक्कड़ के प्रबंधक भी शामिल रहे। उन्नतिशील कृषक बबलू राजपूत को सेब, बादाम, अंजीर, नारियल की बागबानी करने पर सम्मान मिला।
व्यवस्था में अनुराग कनौजिया, राहुल वर्मा, अभिषेक गुप्ता, धीरज बाथम, गौरव कश्यप, सौरव शुक्ला, प्रदीप बाथम, हर्षित गुप्ता, विकास कश्यप, नीलेश, पुष्पेंद्र, विजय प्रताप सिंह, मुकेश चंद्र, पीयूष श्रीवास्तव, लकी कनौजिया आदि का सहयोग रहा। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें